उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

नारी का सम्मान, परिवार समाज और राष्ट्र का सम्मान: रंजीता झा 

समाजिक संस्था संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान एवं होली मिलन समारोह।

हरिद्वार। सामाजिक संस्था संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा नारी का सम्मान परिवार समाज और राष्ट्र का सम्मान है। जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवताओं के साथ सुख शांति और समृद्धि वास होता है। वहीं महिलाओं को कष्ट और पिला देने वालों का समूह लाश हो जाता है। रामायण और महाभारत इसके प्रत्यक्ष प्रमाण है। जहां माता सीता और देवकी और द्रोपदी को कष्ट देने वाले रावण , कंस और कौरवों के कुल का नाश हो गया था। संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के प्रांगण में महामंडलेश्वर स्वामी डाॅ संतोषानांद देव महाराज के सानिध्य मे अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में द्वितीय महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन भव्यता व दिव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मातृ-शक्तियों में कमला जोशी समाजसेवी, उमा पांडे विंग हैड डीपीएस, रीना कटारिया हॉकी प्लेयर, अपराजिता उन्मुक्त कवियत्री, रंजना चतुर्वेदी महिला मोर्चा अध्यक्ष, सत्या फाउंडेशन, मनप्रीत, शिखा शिक्षाविद, मंजू कौर उपप्रधान, संगीता राणा वेट लिफ्टर, कीर्ति सिंह विंग हैड डीपीएस, सुनीता झा इमेक, नीलम राय कुशल गृहिणी, सुनीता उनियाल, महिमा शर्मा प्रोफेसर को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर   सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम, भैया जी, रंजीता झा एवं उनकी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं परिवार की दूरी है और इनका मान सम्मान करने वाले परिवार की यश कीर्ति बढ़ती है। श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल के संस्थापक बाबा बालक दास महाराज ने कहा शास्त्रों और पुराणों में वर्णित है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा वर्तमान युग महिलाओं का है। अपनी प्रतिभा के दम पर हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा ली है। सड़क से लेकर संसद तक महिलाओं का बोलबाला है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि में मेयर किरन जैसल ने कहा आज की महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामलें में कम नहीं है। परिवार की जिम्मेदारी उठाने में पुरूषों से किसी मामले में कम नहीं है। घर और बाहर की दोनों ही जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही है। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा देश की दशा और दिशा बदलने में महिलाओं का विशेष योगदान है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा बदलते समय के साथ महिलाओं की भूमिका बदली है। घर की चारदीवारी से निकल कर महिलाएं परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश लाल पहावा तथा भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पंडित कमलाकर शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया।इसके उपरांत गुरु भवानी और इंदु सिंह द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ साथ अमित चौधरी द्वारा प्रशिक्षित महिला सेल्फ डिफेंस का कार्यक्रम, बेटी बचाओ व बेटी पढाओ पर नाट्य मंचन बाल मंदिर सीनियर सेकडरी स्कू भेल हरिद्वार द्वारा प्रस्तुत किया गया । संकल्प ट्रस्ट द्वारा महिलाओ को रोजगार देने हेतु मुख्य अतिथियों के कर कमलो द्वारा संकल्प सत्तू को विभिन्न फ्लेवर मे लांच किया गया । कार्यक्रम का समापन होली मिलन में फूल वर्षा कर किया गया । कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अभिनंदन गुप्ता जी व शिवनाथ तिवारी जी ने की। संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा की अध्यक्षता व एवं उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा संस्था के सचिव तरुण शुक्ल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के सलाहकार विनोद त्रिपाठी, रमेश पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य संतोष झा यतीश राठौर कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सहकोषाध्यक्ष संगीता वंसल, सह सचिव अर्चना झा सक्रिय सदस्य कमलाकर शास्त्री हरिनारायण त्रिपाठी चारु शुक्ला रीनू तोमर , ज्योति वर्मा ,सपना पंडित, अनीता गुप्ता, विनीता चौहान, ज्ञान प्रकाश सिंह, जितेंद्र दूबे , जे पी शुक्ला व अन्य टीम संकल्प के साथ सैकड़ो मातृशक्ति , बच्चे भाई बंधु, सामाजिक व्यक्तित्व मे पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय, बृजेश शर्मा,अमित शाही, सुदीप सलूजा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!