केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, इतने मतों से जीत की दर्ज!
पहले राऊंड से ही आगे चल रही थी आशा नौटियाल, महिलाओ का मिला भारी समर्थन...
हमज़ा राव।
हरिद्वार। केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। यह सीट भाजपा के पाले में आने से प्रदेश भर में भाजपाईयों में जश्न का माहौल है। आशा ने 5099 मतों से जीत दर्ज करा कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हराया और यह सीट भाजपा की झोली में डाली। वह पहले राऊंड से ही आगे चली आ रही थी।
गौरतलब है कि इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, यूकेडी से आशुतोष भंडारी, पीपीआई डेमोक्रेटिक से प्रदीप रोशन रूडिया, निर्दलीय त्रिभुवन चौहान व कैप्टन आरपी सिंह मैदान में थे। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस तों तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन रहे।