उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

छात्रों ने एक बार फिर लहराया स्कूल का परचम, ब्लॉक स्तर पर हुए मैच में दर्ज की जीत

हरिद्वार। झबरेड़ा क्षेत्र में चल रहे पंचायत स्तरीय खेलों के महाकुंभ में द हेरिटेज ग्लोबल एकेडमी इबालपुर स्कूल की टीम द्वारा एक बार फिर अपना दमख़म दिखाते हुए वॉलीबॉल में अपना प्रचम लहराया और पहला स्थान हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। छात्रों की इस जीत को लेकर स्कूल में एक अलग ही ख़ुशी का माहौल है।

टीम और पीटीआई आकाश चौधरी की मेहनत पर स्कूल प्रबंधक, योगेंद्र चौधरी,सुमित चौधरी और अशोक चौधरी समेत स्कूल प्रिंसिपल मनोज कुमार द्वारा टीम को बधाई दी गई है और भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ते रहने व स्कूल का नाम रौशन करने के लिए हौंसला अफ़ज़ाई की।

बता दें कि शुक्रवार को ब्लॉक लेवल पर हुए वॉलीबॉल मैच के फ़ाइनल में इकबालपुर स्थित हेरिटेज स्कूल व डाडा जलालपुर के नवोदय विद्यालय के छात्रों की भिड़ंत हुई जिसमें हेरिटेज स्कूल के छात्रों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस ख़िताब को अपने नाम कर लिया गया।

हेरिटेज स्कूल की ओर से खेलने वाले छात्रों में कप्तान विवेक चौधरी, आर्यन चौधरी,लविश राठी, दिव्यांश त्यागी, सिद्धार्थ सिंह, शिवम तिवारी, शिवांक चौधरी, उदय चौधरी व जतिन कुमार शामिल थे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!