उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

नामचीन मिष्ठान रेस्टोरेंट में मिला हिडन कैमरा, महिलाओ ने काटा हंगामा, देखे वीडियो!

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कर्मचारी को लिया हिरासत में... 

देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र के एक नामचीन मिष्ठान रेस्टोरेंट में हिडन कैमरा मिलने पर महिलाओ ने रेस्टोरेंट स्वामी और कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। घटना का वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वही, एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज क़र मामले की जाँच शुरू क़र दी है। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात राजधानी के थाना कैंट क्षेत्र स्थित एक नामचीन मिष्ठान रेस्टोरेंट में कुछ महिलाए ज़ब महिला वाशरूम में गई तो उन्हें छत की टाइल्स टूटी हुई थी और वहा पर कैमरा लगाया हुआ था। महिलाओ ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक कर्मचारी महिला वाशरूम में पहले से ही था और वही रिकॉर्डिंग क़र रहा था। ज़ब मामले में रेस्टोरेंट के स्वामी से शिकायत की गई तो वह बात को नकारते दिखे।

जिसके बाद महिलाओ ने जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वही, एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर महिला की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज क़र मामले की जाँच शुरू क़र दी है। साथ ही एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। रेस्टोरेंट संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!