उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

24 घंटो के भीतर तीसरी हत्या से दहली धर्मनगरी, अब मजदूर को मारा

हरिद्वार: जनपद में 24 घंटो के भीतर तीसरी हत्या का मामला सामने आने से धर्मनगरी दहल उठी है। बता दें कि पहले हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी उसके कुछ घंटों बाद ही थाना कनखल क्षेत्र में एक बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या की गई जिसके बाद अब आर्यनगर के पास एक मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुँची ज्वालापुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शव की पहचान एक मजदूर जयदेव के रूप में हुई जिसका सर कुचला हुआ मिला है। जिसका एक अन्य साथी था जो फिलहाल फरार है। ऐसा लग रहा है कि शव को कहीं और से लेकर इस क्षेत्र में फेंका गया है जहाँ कोई सीसीटीवी कैमरा नही है- एसएसआई संतोष सेमवाल कोतवाली ज्वालापुर

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!