उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सीएम धामी के जन्मदिवस पर मंडी समिति में जनकल्याण कार्यक्रम

किसान-श्रमिकों को शिक्षण, पोषण व स्वच्छता किट वितरित; 44 प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से बुधवार को मंडी समिति परिसर में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसान, श्रमिक और व्यापारी हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत श्रमिकों को शिक्षण किट, पोषण किट और स्वच्छता किट वितरित की गईं। साथ ही आमजन के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मोबाइल वैन के माध्यम से श्रमिकों की 44 प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।


मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान एवं श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मंडी समिति द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंडी सचिव लवकेश कुमार के प्रयासों की प्रशंसा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने श्रम विभाग और मंडी समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को किट वितरित कीं। कार्यक्रम में मंडी समिति की ओर से किसानों और व्यापारियों से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से रखा गया।
मंडी सचिव लवकेश कुमार के प्रयासों से भूमानंद अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वहीं श्रमिक कल्याण बोर्ड के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में आगामी दो दिवसीय स्वच्छता अभियान की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान, लोकेंद्र पाल, विशाल राठौर, सुनील सैनी, कलीम अंसारी, इमरान अली मंसूरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी, किसान, श्रमिक एवं मंडी समिति तथा श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!