कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रवास के दौरान सहदेवपुर, सुभाषगढ़ और दिनारपुर में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को दिया जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण का मंत्र

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास एवं विकास के 12 स्वर्णिम वर्षों को समर्पित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए गए। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj के प्रवास के दौरान ग्राम सहदेवपुर, सुभाषगढ़ एवं दिनारपुर में वृक्षारोपण एवं जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ज्वालापुर विधानसभा के सक्रिय भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण अभियान में योगदान दिया तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों और ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रयासों का समर्थन किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्राकृतिक खेती के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ किसानों को भी प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।



