उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: प्यार बना खून की वजह, प्रेमिका के पिता की हत्या कर रच डाली साजिश

हरिद्वार। हरिद्वार के कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हुए राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्याकांड के पीछे एक ऐसा प्रेम प्रसंग सामने आया, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। शादीशुदा बेटी के प्रेम संबंध से नाराज़ पिता को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी।
एसएसपी नवनीत सिंह की रणनीति और नेतृत्व में मिली सफलता

नवनीत सिंह भुल्लर एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व, सटीक रणनीति और सख्त निर्देशन में पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का तेजी से खुलासा किया। कप्तान के स्पष्ट निर्देश थे कि घटना का शीघ्र अनावरण कर आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाए, जिस पर पुलिस टीम पूरी तरह खरी उतरी।
कोतवाल अमरजीत सिंह और थानाध्यक्ष सिडकुल की सक्रियता आई काम
कोतवाली बहादराबाद के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने जमीन पर लगातार मेहनत की, वहीं थाना सिडकुल के थानाध्यक्ष अजय शाह ने भी पूरे ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों के समन्वय और सूझबूझ से पुलिस को सफलता मिली।
शराब के बहाने बुलाकर खेत में की हत्या
घटना 26 अप्रैल की शाम की है, जब आरोपी पंकज कुमार ने अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर मृतक राजवीर को शराब पीने के बहाने बौंगला अंडरपास के पास खेत में बुलाया। जहां दोनों ने मिलकर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
डिजिटल साक्ष्य से खुला राज, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
घटना के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट और डिजिटल एविडेंस के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने कलियर रोड स्थित अस्पताल के बाहर से मुख्य आरोपी पंकज को दबोच लिया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली, जिसके बाद उसके साथी छोटेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
पूरी पुलिस टीम की मेहनत लाई रंग
इस हत्याकांड के सफल खुलासे में बहादराबाद पुलिस, थाना सिडकुल और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। टीम में—
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,
वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गौरोला,
उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट (चौकी बाजार प्रभारी),
कांस्टेबल बलवंत सिंह, नितुल यादव, विकास थापा, मुकेश नेगी, वीरेन्द्र चौहान, ड्राइवर वीरेन्द्र सिंह, अरुण चमोली,
थाना सिडकुल से थानाध्यक्ष अजय शाह व कांस्टेबल राजेश,
सीआईयू टीम से निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, कांस्टेबल दीप गौड़, उमेश, वसीम और हरवीर,
तथा फील्ड यूनिट से अनिल चौहान व विनय भट्ट शामिल रहे।
पुलिस की तत्परता से खुला राज
मृतक के बेटे प्रियांशु की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!