उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप गिरफ्तार — देहरादून में बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी कनेक्शन उजागर

देहरादून। प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित दौरे से पहले एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के तार सीधे पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर्स से जुड़े हैं और वह एक बड़े हमले की साजिश में शामिल था।
गिरफ्तार आरोपी विक्रांत कश्यप (29) झाझरा, प्रेमनगर का निवासी है। उसके कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट कैन और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी और उसके साथी ‘राणा’ के संपर्क में था, जो उसे लगातार निर्देश दे रहे थे।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे देहरादून के संवेदनशील स्थानों जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय और अन्य सरकारी भवनों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने को कहा गया था। इसके साथ ही इन स्थानों को बम से उड़ाने की साजिश भी रची जा रही थी। आरोपी को “तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान (TTH)” के नाम से दहशत फैलाने के लिए शहर की दीवारों पर स्प्रे पेंट से लिखने और उसकी वीडियो भेजने का टास्क भी दिया गया था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने के निर्देश दिए गए थे। आरोपी ने यह भी कबूला कि वह पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala का फैन था और उनकी हत्या से आहत था। इसी भावना का फायदा उठाकर पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे अपने जाल में फंसा लिया।
टास्क पूरा करने के बदले आरोपी को नेपाल के रास्ते दुबई भेजकर बसाने और मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। एसटीएफ प्रमुख अजय सिंह के अनुसार, तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं, जिन पर अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच जारी है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!