उत्तराखंडहरिद्वार

सिडकुल पुलिस का एक्शन मोड: वाहन चोर, सटोरिया, वारंटी और शराब तस्कर पर एक साथ कसा शिकंजा

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों और कप्तान के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। थानाध्यक्ष अजय शाह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत की अगुवाई में पुलिस टीमों ने लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कस दिया है।
इसी कड़ी में सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी, सट्टा, वारंटी गिरफ्तारी और अवैध शराब तस्करी के मामलों में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
सबसे बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने IMC चौक के पास चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों—जितिन, दीपक सक्सेना और सचिन—को दबोचा। इनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं, जो अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेल रहे सोनी राम को सट्टा बुक, पैन और 2320 रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसी क्रम में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारंटी अभियुक्त मोहम्मद गालिब उर्फ फैजान को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
इसके अलावा पुलिस टीम ने सम्राट मार्केट क्षेत्र से रिजवान को 50 पैकेट अवैध देशी शराब (किन्नू मार्का) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिडकुल पुलिस की इन सख्त और लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और अपराधियों में साफ तौर पर खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!