उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

रानीपुर पुलिस का एक्शन: नाबालिग का अपहरण करने वाला आवेश गिरफ्तार, दून से सकुशल बरामदगी

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दादुपुर गोविंदपुर की रहने वाली नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में अपहरणकर्ता आवेश पुत्र मुजफ्फर, निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार किया गया है।
घटना के बाद गैस प्लांट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रेसिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर देहरादून के नेहरू ग्राम क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस टीम में कांस्टेबल दीप गोड़, सुमन डोभाल व महिला कांस्टेबल सुमन की अहम भूमिका रही। पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में पोक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस पूरे ऑपरेशन में कप्तान के सख्त निर्देशन और चौकी प्रभारी विकास रावत की नेतृत्व क्षमता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!