उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

देवम मेहता, अर्चना डिगरा और विश्वास सैनी पर ‘पत्रकार’ बनकर रंगदारी मांगने का आरोप, गैस डिलीवरी बॉय को डरा धमकाकर की 2 लाख की डिमांड

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में ‘पत्रकार’ होने का रौब दिखाकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने जा रहे एक कर्मचारी को बीच रास्ते रोककर महिला समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की और धमकाया। विरोध करने पर आरोपी उसका पीछा करते हुए गैस एजेंसी कार्यालय तक पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार धनपुर निवासी अमृत कुमार पुत्र जयपाल सिंह, जो पुष्पक गैस सर्विस में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत है, शुक्रवार को संतोष विहार क्षेत्र में सिलेंडर की डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक महिला और दो पुरुषों ने उसकी बाइक रोक ली और चाबी निकाल ली।
आरोप है कि तीनों ने गैस सिलेंडर का वजन जांचने के बहाने पूछताछ शुरू की और जब अमृत ने उनका परिचय पूछा तो खुद को पत्रकार बताकर दबाव बनाने लगे। स्थिति को भांपते हुए अमृत ने अपने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही और वहां से सीधे एजेंसी कार्यालय लौट आया।
पीड़ित का आरोप है कि तीनों आरोपी उसका पीछा करते हुए ऑफिस तक पहुंच गए, जहां उन्होंने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए दबाव बनाया। अमृत कुमार ने रकम देने से साफ इनकार कर दिया और तत्काल मामले की सूचना अपने वरिष्ठों को दी।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर देवम मेहता, अर्चना डिगरा और विश्वास सैनी को नामजद किया है। साथ ही एक कार संख्या UK08BA-8031 का भी जिक्र किया गया है।
थानाध्यक्ष कनखल, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला रंगदारी और धमकी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!