उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

कप्तान नवनीत सिंह के निर्देशन में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह व कोतवाल कुंदन सिंह राणा की कड़ी निगरानी में ज्वालापुर ईदगाह में शांति व सौहार्द के साथ अदा हुई ईद की नमाज़

हरिद्वार। ज्वालापुर ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ हर बार की तरह इस बार भी पूरी शांति, भाईचारे और अनुशासन के साथ अदा की गई। नमाज़ के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। ईदगाह परिसर से लेकर आसपास के संवेदनशील इलाकों तक पुलिस बल की प्रभावी तैनाती रही, जिससे हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनी रही और कहीं भी अव्यवस्था पनपने का मौका नहीं मिला।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह

जनपद के पुलिस कप्तान नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और व्यवस्थित रूप दिया गया। वहीं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखी। कोतवाल ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा और एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार अपनी टीम के साथ लगातार फील्ड में डटे रहे और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।


पुलिस की सतर्कता, तत्परता और बेहतर समन्वय का ही परिणाम रहा कि ईद की नमाज़ सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। स्थानीय लोगों और नमाज़ियों ने पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी की खुलकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रयासों से त्योहारों का माहौल सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बना रहता है।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार, त्रिमूर्ति नगर से पार्षद व ईदगाह कमेटी के सदस्य अहसान अंसारी ने भी पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कप्तान नवनीत सिंह, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और कोतवाल कुंदन सिंह राणा की कार्यशैली को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते ही त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सका, जो प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!