उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार
राजभवन पहुँचे 5 विधायक, आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 5 विधायक राजभवन पहुँच चुके हैं, जहां आज उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
राजभवन पहुँचे विधायकों में मदन कौशिक, भरत चौधरी, खजान दास, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कुछ ही मिनटों में नई तस्वीर साफ हो जाएगी।
माना जा रहा है कि धामी सरकार इन नए चेहरों के जरिए क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश कर रही है। अब सभी की निगाहें शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।



