उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

वीवीआईपी राजपुर रोड पर खूनी खेल: 16 दिन में 5वीं हत्या, दून में बेखौफ हुए बदमाश

देहरादून। राजधानी देहरादून के सबसे संवेदनशील और वीवीआईपी माने जाने वाले राजपुर रोड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। सिल्वर सिटी मॉल स्थित जिम से बाहर निकल रहे विक्रम शर्मा नामक युवक को अज्ञात हमलावर ने बेहद नजदीक से गोली मार दी।
गोली की गूंज से दहला इलाका, अस्पताल में मौत
फायरिंग की आवाज से मॉल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से मौके से फरार हो गया।

16 दिन में 5वीं हत्या: क्या खत्म हो गया दून पुलिस का खौफ?
सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले 16 दिनों में यह दून में पांचवीं हत्या है। लगातार हो रही हत्याओं ने साफ संकेत दे दिया है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वीवीआईपी इलाके में दिनदहाड़े गोलीकांड होना इस बात का प्रमाण है कि बदमाशों में कानून का डर कम होता जा रहा है।
जनता में दहशत, कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल
राजपुर रोड जैसे हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में हुई इस हत्या ने आमजन में भय और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में यह हाल है, तो बाकी शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, लेकिन बढ़ते अपराधों के बीच अब दून पुलिस की कार्यशैली और खुफिया तंत्र दोनों पर सवाल खड़े होना लाजिमी है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!