उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

देर रात फायरिंग से दहशत फ़ैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा , रानीपुर पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम दादूपुर-गोविंदपुर में मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद हमलावरों ने एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पीड़ित शाकिर पुत्र इस्लाम निवासी दादूपुर-गोविंदपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने गोदाम में काम कर रहा था। इसी दौरान मेहरदीन फारूकी उर्फ भोलू पुत्र जरीफ निवासी धीरवाली ज्वालापुर अपने साथियों अर्श पुत्र अलीम, शाकिर पुत्र सलीम, रहमान पुत्र मुस्लिम, सुभान पुत्र शाकिर, उमर, अजमत पुत्र अकबर उर्फ कल्लू ठेकेदार, अमन कोलेक्स, सरफराज व कुछ अज्ञात युवकों के साथ स्कॉर्पियो व क्रेटा कार से मौके पर पहुंचा। आरोपियों के हाथों में तमंचे व लाठी-डंडे थे।
आरोप है कि सभी ने मिलकर शाकिर पर तीन राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि शाकिर बाल-बाल बच गया और जान बचाने के लिए गोदाम में घुस गया। इसके बाद आरोपी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर कारों से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से .315 बोर के दो खोखा कारतूस व अन्य कारतूस बरामद किए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रानीपुर पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 दिसंबर 2025 की रात ही नामजद आरोपी अर्श पुत्र अलीम (उम्र 20 वर्ष), निवासी कस्साबान ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया।

चौकी इंचार्ज गैस प्लांट विकास रावत ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपी पहले भी विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। शेष फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!