उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ गया हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी, पेशी के लिए ले जाये जाने के दौरान पुलिस अभिरक्षा में हुआ था हमला

हरिद्वार/लक्सर । कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बीते दिनों उसे लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाये जाने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाज़ुक होने पर उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विनय त्यागी पर हत्या, लूट, रंगदारी और फिरौती समेत दर्जनों संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह मेरठ का निवासी था और हाल ही में रुड़की जेल में शिफ्ट किया गया था वही से पेशी के लिए लक्सर लक्सर कोर्ट लाया जा रहा था।
दिनदहाड़े लक्सर फ्लाईओवर पर पुलिस अभिरक्षा में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों — सन्नी यादव उर्फ शेरा और अजय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है और हमले के पीछे की साजिश की गहन जांच की जा रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!