एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार
जनपद में एक और इंस्पेक्टर की आमद से हलचल
हरिद्वार।जिले में एक और दमदार इंस्पेक्टर की आमद से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। नए इंस्पेक्टर की पहचान तेज़, अनुशासित और सख्त कार्यशैली वाले निरीक्षक के तौर पर होती है। उनके आने के साथ ही यह चर्चा भी जोरों पर है कि आने वाले दिनों में कुछ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है।
- सूत्रों के अनुसार, जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और आम जनता के साथ बेहतर संवाद को लेकर उच्च अधिकारियों की विशेष नजर है। ऐसे में जिन प्रभारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है आने वाले समय ने उन्हें बदले जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।



