हरिद्वार

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रमोशन अपडेट : कई महीनों के इंतज़ार के बाद 69 ASI बने दरोगा , मुख्यालय से प्रमोशन आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को आखिरकार गति मिल गई है। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 69 अपर उप निरीक्षक (ASI) को दरोगा (उप निरीक्षक) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।


यह पदोन्नति चयन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत की गई है। आदेश पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के अनुमोदन के बाद जारी किए गए हैं। पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती पिथौरागढ़, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर सहित कई जनपदों में की गई है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से प्रमोशन न होने के कारण विभाग में असंतोष की स्थिति बनी हुई थी, ऐसे में इस आदेश को बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं अभी भी ASI और हेड कांस्टेबल स्तर पर पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों कर्मियों की निगाहें आगामी आदेशों पर टिकी हुई हैं।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!