उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद हरकी पौड़ी अतिक्रमण मुक्त, नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सफाई व्यवस्था को लेकर भी युद्ध स्तर पर अभियान जारी – नगर आयुक्त

हरिद्वार।जनपद अवैध अतिक्रमण को लेकर जहाँ एक और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित मुखर होकर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ज़िलाधिकारी के आदेश पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा भी अवैध अतिक्रमण करने वालो पर लगातार कार्रवाई करने का काम किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार के आदेश पर एसएनए श्याम सुंदर के नेतृत्व वाली एक टीम ने हरकी पौड़ी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम किया साथ ही 25 ऐसे लोगों का सामान भी ज़ब्त किया गया जिन्होंने हरकी पौड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। नगर निगम द्वारा की जा रही इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध अतिक्रमण करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आम जनता द्वारा इस कार्यवाई की जमकर प्रशंसा की जा रही है।

 

सफाई व्यवस्था को लेकर युद्ध स्तर पर चल रहा अभियान – नगर आयुक्त नंदन कुमार

नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम की सभी टीमें पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरी हुई हैं। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और जन-स्वास्थ्य के अनुकूल बनाना है।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के सभी वार्डों में नियमित सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है।

नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वच्छता निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समय पर कार्य सुनिश्चित करें। वहीं, गंदगी फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान एवं अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!