हरिद्वार
लड़की का हुआ जन्म तो जान के दुश्मन बने ससुराल वाले,मुकदमा दर्ज

| ज्वालापुर।दहेज की मांग पूरी न होने सहित लड़की का जन्म होने पर ससुराल में किए जा रहे उत्पीड़न के आरोपों में विवाहिता ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार तहरीर देते हुए अशमी पत्नि दानिश पुत्री मेहताब खान निवासी मो० मैदानियान निकट बाबा रोशन अली का मजार मंडी का कुआ ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रिति रिवाज के मुताबिक दानिश पुत्र स्व० शाहिद उर्फ काला निवासी गाँव बडेढी राजपूताना थाना बहादराबाद जिला हरिद्वरा के साथ दिनांक 21.03.2022 में हुई थी तब से प्रार्थीया बीवी के हको को अदा करती चली आ रही है परन्तु विपक्षी प्रार्थीया के ससुराल वाले पति दानिश, ”सास जाहिदा दहेज के लालची निकले जो शुरू से ही प्रार्थीया को कम दहेज लाने की यातनाएँ मारपीट एंव गाली गलौच करते चले आ रहे है जबकि प्रार्थीया के माता पिता ने शादी में तोहफों के रूप में काफी सामान जिसमें स्पलेण्डर मोटरसाईकिल पति की सोने की अगुंठी, सास के सोने के कुण्डल व बून्दे, चाँदी का गले का सैट, पायल आदि अन्य रिश्तेदारों की 6 चाँदी की अगुंठीयां, 2 चाँदी की पायल, नकद 2 लाख रूपये दिये थे तथा जब प्रार्थी की पुत्री कु० दुआ का जन्म हुआ तब भी मेरे माता पिता ने करीब एक लाख रूपये का सामान ससुराल पक्ष को दिया था मगर प्रार्थीया के ससुराल वाले पति दानिश, सास जाहिदा शादी में दिये गये तोदको से खुश नहीं थे इसलिए शुरू से ही कम दहेज के ताने देते आ रहे है तथा दहेज में कार और फर्नीचर की दुकान करने के लिए 5 लाख रूपये नकद की मांग करते चले आ रहे है। जब प्रार्थीया ने अपनी पुत्री कु० दुआ इस समय आयु लगभग डेढ वर्ष को जन्म दिया तो तब से उक्त दोनों और उग्र हो गये, तथा दोनो ताने देने लगे कि तु डायन है हमें लडका चाहिए था तु मनहूस है अभागन है। लडकी होने के बाद से उक्त लोगो ने प्रार्थीया व प्रार्थीया की पुत्री को भूखा प्यासा रखना शुरू कर दिया, न ही खर्चा देते और न ही मेरा व मेरी पुत्री का खाने पीने का ख्याल रखा जा रहा है। दिनाक 15.09.2025 को समय करीब शाम 6 बजे उका दोनो ने मुझे पहले हुये दो कपड़ो में मारपीट कर यह कहकर घर से निकाल दिया कि जा अपने घर से 5 लाख रूपये नकद व कार लेकर आ वरना अपनी मनहूस शक्ल हमें मत दिखाना तब से प्रार्थीया अपने मायके ज्वालापुर रह रही है। दिनांक 30.10.2025 को समय करीब दोपहर 1 बजे की बात है उक्त दोनो प्रार्थीया के मायके आये और घर के अन्दर घुसकर गंदी गंदी गालियों देते हुये कहने लगे कि साली हरामजादी हमने तुझे 5 लाख रूपये नकद व कार लेकर आने को कहा था अभी तक लेकर क्यो नहीं पहुँची।आरोप है कि गिड़गिड़ाने के बावजूद उक्त दोनो अपनी बात पर अड़े रहे और जाते वक्त दोनो धमकी दे गये कि अगर एक महीने के अन्दर हमारी मांग पूरी नहीं की तो हम तुझे तलाक दे देगे या जान से ही खत्म कर देगे। मैं उक्त लोगो से डरी व सहमी हुई थी इसलिए अभी तक रिपोर्ट नही लिखा सकी थी। मेरी पुत्री भी मेरे ही साथ है इस वाके के गवाह अकीला और हाजरा आदि काफी लोग है। ज्वालापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। |



