उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

मुलाकात:रमजान को देखते हुए सीएम धामी से मिले वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स,पवित्र माह के दौरान अतिक्रमण हटाने जैसी कार्यवाही पर रोक लगाने की उठाई मांग

देहरादून। बुधवार को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर रमजान के पवित्र महीने के दौरान अतिक्रमण हटाने तथा वक्फ बोर्ड से संबंधित चल रही कार्रवाइयों पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की। इस मुलाकात में उन्होंने कहा कि रमजान इबादत, संयम और आध्यात्मिक साधना का महीना होता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से समुदाय की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया है कि पवित्र माह में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सभी नागरिकों के अधिकारों और आस्थाओं का सम्मान करती है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी।शम्स ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और किसी को भी डरने या भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित करने की बात कही कि रमजान के दौरान आवश्यक संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि सभी लोग शांतिपूर्वक अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकें।रमजान की मुबारकबाद देते हुए वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए मुस्लिम समाज से तरावीह की नमाज के दौरान साउंड कम रखने की अपील करते हर कहा कि सौहार्द बनाए रखते हुए इबाबदत के इस पवित्र माह को बिना किसी डर व खौफ के गुजारें।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!