एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

रंजिश:धनपुरा में घर के बाहर खड़े विक्रम में लगाई आग,मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनपुरा में रंजिश के चलते घर के बाहर खड़े सवारी विक्रम में आग लगाकर जलाए जाने का मामला सामने आया है। धनपुरा निवासी जुलकर नैन पुत्र रहम इलाही ने पथरी थाने की फेरूपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि मु0 हनीफ पुत्र जैनुद्दीन निवासी धनपुरा मुझे गन्दी गन्दी गालीयां करता रहता है तथा वे गाली देकर कहता है कि तुमने मेरी जमीन पर कब्जा कर रखा है, इसी रंजिश मे हनीफ द्वारा 21 नवम्बर की रात लगभग 11.30 बजे मेरे सवारी वाले विक्रम टेम्पू मे आग लगा दी जिससे मेरा टेम्पू पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!