उत्तराखंडहरिद्वार

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के 9 विद्यालयों में लगेंगे विशेष भर्ती शिविर, SIS इंडिया लिमिटेड करेगी भर्ती

हरिद्वार।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 12 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष भर्ती शिविर / रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
एसआईएस इंडिया लिमिटेड के कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि शिविरों में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती शिविर—तिथि व स्थान

SIS इंडिया लिमिटेड द्वारा जनपद में 9 विद्यालयों में दो-दिवसीय भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा:

1️⃣ 12–13 दिसम्बर 2025 – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खानपुर
2️⃣ 15–16 दिसम्बर 2025 – जंग्णि पब्लिक स्कूल, लक्सर
3️⃣ 17–18 दिसम्बर 2025 – आरएमपीपीवी इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन
4️⃣ 19–20 दिसम्बर 2025 – आर्य विद्यालय जूनियर हाई स्कूल, लिब्बरेहड़ी
5️⃣ 22–23 दिसम्बर 2025 – अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की
6️⃣ 24–25 दिसम्बर 2025 – बीएसएम इंटर कॉलेज, रुड़की
7️⃣ 26–27 दिसम्बर 2025 – राजकीय इंटर कॉलेज, भगवानपुर
8️⃣ 29–30 दिसम्बर 2025 – रतन दीप इंटर कॉलेज, बहादराबाद
9️⃣ 31 दिसम्बर 2025–01 जनवरी 2026 – डॉ. हरिराम इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार

किसी भी ब्लॉक के अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं।

पद व योग्यता

1. सुरक्षा सैनिक

लंबाई: 168 सेमी

सीना: 80–85 सेमी
उम्र: 19 से 40 वर्ष

वजन: 56–90 किग्रा
योग्यता: हाईस्कूल पास/फेल

2. सुरक्षा सुपरवाइजर

योग्यता: इंटरमीडिएट पास

भर्ती प्रक्रिया एवं सुविधाएँ

भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया कि SIS इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय सुरक्षा सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है, जो भारत सहित विदेशों में भी कार्यरत है।

चयनित अभ्यर्थियों को—

350 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा

प्रशिक्षण हेतु SIS ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जाएगा

एक माह के प्रशिक्षण उपरांत स्थायी तैनाती दी जाएगी

नौकरी में मिलने वाली सुविधाएँ

PF एवं ESI
बोनस, ग्रेच्युटी
इंश्योरेंस
पेंशन
वार्षिक वेतनवृद्धि
पदोन्नति
राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार वेतन

65 वर्ष तक नौकरी की सुविधा
साथ लाएँ:

10वीं/12वीं मार्कशीट की फोटोकॉपी

आधार कार्ड की फोटोकॉपी
संपर्क व जानकारी

आधिकारिक वेबसाइट: www.ssciindia.com

संपर्क नंबर: 9592903771, 7905086105

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!