Blog

अवैध खनन से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली सीज कर वन विभाग के सुपुर्द किया।

हरिद्वार: तहसीलदार रेखा आर्या ने गैंडीखाता में खनन सामग्री भरे दो वाहनों को अपराहन करीब 3 बजे चैकिंग के लिए रोका तो उनके पास सुबह 10 बजे का रवन्ना था जबकि खनन क्षेत्र से एक किमी की दूरी पर ये दोनो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई। चालक कोई संतोष जनक जबाब नही दे सका। जिसके चलते अनियमित्ता और अवैध खनन की आशंका के चलते दोनो वाहनों को सीज कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
बताते चले रवासन नदी मे चल रहे वन विकास निगम के खनन चुगान मे अवैध खनन थमने का नाम नही ले रहा। वन विभाग और वन निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से खनन माफियाओ के हौसलें बुलंद है। खनन गेटो पर द्स- दस बंदो का स्टॉफ होने के बावजूद भी अवैध खनन वाहनों का हाइवे पर पकड़ा जाना दोनो विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता,है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!