उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, शातिर चोर शुभम गिरफ्तार

रुड़की। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले आरोपी शुभम निवासी मिलाप नगर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने 6 फरवरी को सिंचाई विभाग कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और दबिश दी।

कप्तान के नेतृत्व में अपराधियों को सख्त संदेश


14 फरवरी को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से सोने का मांगटीका, दो चेन, पेंडल और नथ बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कप्तान के प्रभावी नेतृत्व में जनपद में अपराध पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!