हरिद्वार

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की आड़ में चल रहा था फर्जी दस्तावेजों का खेल

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

             एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह

थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में पिपलेश्वर मंदिर, रावली महदूद के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने पाया कि आरोपी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी हाईस्कूल मार्कशीट एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार (28 वर्ष) पुत्र वेदपाल सिंह निवासी ग्राम कासमाबाद, पोस्ट बुढ़नपुर, थाना स्योहरा, जिला बिजनौर (उ.प्र.) बताया।
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाहरी राज्यों से सिडकुल क्षेत्र में नौकरी करने आए लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता एवं उम्र में बदलाव कर प्रिंट निकालकर उन्हें उपलब्ध कराता था।
दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने फर्जी दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। इस संबंध में थाना सिडकुल में मु0अ0सं0-74/2026 धारा 318(2)/336(3)/338/339 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी
01 सिल्वर लैपटॉप
01 लैपटॉप चार्जर
01 कलर प्रिंटर-स्कैनर
01 की-बोर्ड
04 आधार कार्ड (02 कूटरचित)
09 कूटरचित हाईस्कूल अंकतालिकाओं की छायाप्रतियां
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!