उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सिडकुल में कड़ा एक्शन: थानाध्यक्ष अजय शाह और एसएसआई विकास रावत की अगुवाई में ऑपरेशन प्रहार, 52 नशेड़ी दबोचे

हरिद्वार । थाना सिडकुल प्रभारी अजय शाह और एसएसआई विकास रावत की सक्रिय अगुवाई में सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 52 नशेड़ियों को दबोच लिया। सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर यह सख्त एक्शन लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश देकर हुड़दंगियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
पुलिस ने सभी 52 आरोपियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए करीब 13 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। साथ ही सभी को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते या हुड़दंग करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!