उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

ट्रेन के डब्बे में महिला के कटे हुए अंग मिलने से हड़कंप

हरिद्वार: सोमवार को मध्य प्रदेश से ऋषिकेष पहुंची एक ट्रेन में एक महिला का हाथ व पांव कटा मिलने से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर सनसनी फेल गई। बता दें की जब ट्रेन धुलाई के लिए पहुंची तो उसमे रेलवे कर्मचारियों को शौचालय के पास एक कट्टा मिला जिसमे से बहुत दुर्गंध आ रही थी। कर्मचारियों ने कट्टे को खोल कर देखा तो उसमे एक महिला का कटा हुआ हाथ व पांव मिला जिससे रेलवे कर्मचारियों के होश उड़ गए। मध्य प्रदेश से ऋषिकेश पहुंची उज्जैन एक्सप्रेस ने जीआरपी व आरपीएफ के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है जिसे लेकर दोनों ही टीमें गुत्थी सुलझाने में लग गई है।

जानकारी के अनुसार जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने कार्यवाही तेज कर दी है ताकि महिला की शिनाख्त कर आरोपी को सलांखो के पीछे पहुंचाया जा सके मगर जिस प्रकार से इस शातिर आरोपी ने शिव को रेल के डिब्बे में फेंका उससे साफ नजर आ रहा है की आरोपी को पकड़ना इतना भी आसान नहीं होगा।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!