Blog

नदी में फंसे बस यात्रियों के लिए देवदूत साबित हुई श्यामपुर पुलिस

22 यात्रियों को सकुशल निकालने पर कप्तान डोबाल ने थपथपाई टीम की पीठ

हरिद्वार: सोमवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र में काशीपुर से हरिद्वार आ रही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस कोटा नदी में जा फंसी। बस फंसने से बस में सवार 22 यात्रियों के सामने बड़ी दुर्घटना का संकट आन खड़ा हुआ जिस कारण यात्रियों की सांसे थम गई। मामले की सूचना श्यामपुर पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष नितेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हुए।

मौके पर पहुँची श्यामपुर पुलिस टीम ने नदी में फंसे सभी यात्रियों को बस से सकुशल बाहर निकाला। यात्रियों को सकुशल नदी में फंसी बस से बाहर निकालने के बाद पुलिस टीम द्वारा बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बस से सकुशल बाहर निकले यात्रियों द्वारा श्यामपुर पुलिस का धन्यवाद किया गया।
जब इस मामले की जानकारी पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को हुई तो डोबाल द्वारा पुलिस टीम की कमर थपथपाते हुए हौंसला अफजाई की गई।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!