उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

हरिद्वार में कुछ ही घंटों में हुई दूसरी हत्या, बाथरूम में खून से लतपत मिला शव

हरिद्वार: जिले में एक ही दिन में दो मर्डर से धर्म नगरी दहल उठ हुई है। बता दें कि पहला मर्डर शहर कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्ष युवक के सर में गोली मारकर हुआ था। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, पहले मर्डर को कुछ घंटे बीते ही थे की शाम 5 बजे करीब कनखल पुलिस को सूचना मिली की हर्बल आश्रम के अंदर गला रेत कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना पर कनखल पुलिस हर्बल आश्रम की तरफ दौड़ पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दिया है।
जानकारी के अनुसार कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 5 बजे करीब सूचना मिली थी की एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना स्थल पहुंचे तो बुजुर्ग का शव बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बुजुर्ग मृतक की पहचान डॉक्टर अशोक चड्डा 77 वर्ष निवासी शिवलोक कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतक बुजुर्ग सिंचाई विभाग से रिटायर थे।पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने हत्या के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। जल्दी हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!