उत्तराखंडउधम सिंह नगरएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनादेहरादूनहरिद्वार

दुःखद: दरोगा की करंट लगने से मौत, विभाग मे शोक की लहर!

दिवार पर कपडे सुखाने के दौरान आए करंट की चपेट मे...

देहरादून। पुलिस विभाग मे तैनात एक दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई। वह उधमसिंहनगर के थाना पुलभट्टा मे तैनात थे। उनकी मौत की खबर सुन विभाग मे सोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रदेश पुलिस मुखिया अभिनव कुमार सहित पुलिस महकमे ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस विभाग से बड़ी दुःखद घटना सामने आयी है। यहां, उधमसिंहनगर के थाना पुलभट्टा मे तैनात ASI सुरेश पसबोला की करंट लगने से मृत्यु हो गई। वह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। वह पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे। प्रदेश पुलिस मुखिया अभिनव कुमार सहित पुलिस महकमे ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!