उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

हरिद्वार मे दिनदहाड़े करोड़ो की डकैती, हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम!

डकैतो की धरपकड़ में जुटी जनपद भर की पुलिस, व्यपार मंडल ने की पुलिस के खिलाफ नारेबाजी...

हरिद्वार। पुराने रानीपुर मोड के पास श्री बालाजी ज्वेलर्स मे नकाबपोश छ डकैतो ने करोडो के सामान पर हाथ साफ क़र दिया। दीनदहाड़े हुई डकैती से जनपद भर मे कोहराम मच गया। डकैतो ने मिर्ची पाउडर छिड़क क़र हथियार के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना घटना को अंजाम दिया। सुचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौक़े पर पहुंची साथ ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने भी मौक़े पर पहुंच घटनास्थल का निरिक्षण किया। डकैती के विरोध मे व्यपार मंडल ने भी विरोध करते हुए पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े किए और नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार रविवार दुपहर 2 बजे करीब छ नकाबपोश बदमाश पुराने रानीपुर मोड के पास श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम मे घुस गए और कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। डकैतो ने मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल क़र शोरूम से करोडो के माल पर हाथ साफ क़र दिया। घटना की सुचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौक़े पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरा चेक किया।

वही एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार व सीओ सिटी जूही मनराल सहित आसपास के थानो की पुलिस मौक़े पर पहुंची। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी व अन्य थानो की पुलिस को लगाया गया है। जल्द की आरोपियों को पकड लिया जाएगा। आरोपियों ने शोरूम मे फायरिंग क़र दहशत फैलाई।

शोरूम के गार्ड थे छुट्टी पर…

हरिद्वार। डकैती के दिन शोरूम के गार्ड छुट्टी पर थे। जिस कारण डकैतो ने आसानी से शोरूम को अपना शिकार बनाया और करोडो के माल को साफ क़र फरार हो गए।

एक कर्मचारी ने बदमाशों का किया पीछा…

हरिद्वार। शोरूम डकैती के बाद ज़ब सभी आरोपी फरार हो रहे थे तो एक कर्मचारी ने उनका पीछा किया। कर्मचारी उनकी बाइक के पीछे-पीछे आर्य नगर चौक तक पंहुचा। जिसके बाद डकैतो ने कर्मचारी को हथियार दिखा क़र वहा से भगा दिया। कर्मचारी ने बताया कि एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन डकैत ज्वालापुर की तरफ को भागे है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!