उत्तराखंडदेहरादून

समीक्षा: IG राजीव स्वरूप ने थानों की CCTNS कार्यप्रणाली को परखा, दी सख्त हिदायतें

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप ने शुक्रवार को परिक्षेत्र के सभी जनपदों के CCTNS नोडल अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विभिन्न पोर्टलों पर की जा रही कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में IG ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निकट पर्यवेक्षण में CCTNS पोर्टल पर की जाने वाली प्रत्येक अपडेट को समयबद्ध और नियमित रूप से पूरा कराएं।

IG ने कहा कि पोर्टल पर दर्ज किए जाने वाले अज्ञात/गुमशुदा व्यक्तियों और संपत्तियों से संबंधित विवरण स्पष्ट और सटीक होने चाहिए, जिससे पहचान में आसानी हो सके। उन्होंने वांछित अभियुक्तों का विवरण निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी के साथ अपलोड करने और पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्यों के संकलन व अपलोडिंग को भी अनिवार्य बताया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों, अज्ञात शवों और सजायाफ्ता अभियुक्तों के फिंगर प्रिंट/चांस प्रिंट को नियमों के अनुसार पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही IG ने वर्तमान में चल रहे अभियान के अंतर्गत CCTNS के सभी फार्मों में सौ प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने CM हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!