गोलमाल: उपकरण चोरी मामले में कर्मचारियों को बचाने की जुगत में लगे जिम्मेदारी अधिकारी!
अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने लिया संज्ञान, जल्द होगी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई...

हरिद्वार। उपकरण चोरी मामले में ऊर्जा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को बचाने की जुगत में लग गए है। पहले जांच और निरीक्षण का हवाला देकर मामले को टाला गया। अब अधिकारी सामान को चोरी न होने की बात कह कर मामले को दबाने और कर्मचारियों को बचाने के जुगाड़ में लगे है। वहीं, अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वयं मौक़े का निरीक्षण कर मामले की वास्तविकता को देखने और कार्रवाई करने की बात कही है।
गौरतलब है कि बीते दिनों विद्युत वितरण खण्ड ज्वालापुर के उप खण्ड (प्रथम) क्षेत्र से कुछ कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया था। कर्मचारियों ने मेंटेनस के नाम पर ट्रांसफार्मर पर लगे एमसीवी एलटी बॉक्स और लीड गायब कर दी थी। घटना से जुडी वीडियो भी सामने आई थी। जिसके बाद एसडीओ ने मौक़े का निरीक्षण करने व जेई ने मामले को दिखवा लेने की बात कही थी। लेकिन अब एसडीओ व जेई मामले को दबाने और कर्मचारियों को बचाने के लिए सामान के चोरी न होना बल्कि रिप्लेस होने का हवाला दें रहे है। जबकि ट्रांसफार्मर पर से गायब हुए सामान को लेकर कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहा कि अगर वह सामान रिप्लेस किया गया तो वह सामान आखिर है कहा? और अब तक दूसरा एमसीवी एलटी बॉक्स और लीड क्यों ट्रांसफार्मर पर नहीं लगाई गई। क्यों अब तक ट्रांसफार्मर डायरेक्ट चल रहा है? ज़ब अधिकारियों से रिप्लेस किए गए सामान की फोटो मांगी तो अधिकारी फोटो भी नहीं उपलब्ध करा सके। जिसके बाद से इस गोलमाल में अधिकारियों की भी मिलीभगत निकल कर सामने आ रही है।
वहीं, ज़ब इस संबंध में अधिशासी अभियंता रवि कुमार से बात की गई तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीओ से जानकारी ली और सामान के फोटो भी मांगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी मौक़े का निरीक्षण करेंगे यदि सामान नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



