उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

फेरबदल: इंस्पेक्टर चन्द्रभान की हरिद्वार वापसी, रौथाण और राठौर भेजे गए देहरादून

देहरादून। गढ़वाल रेंज में पुलिस विभाग के भीतर इंस्पेक्टर स्तर पर हुए हालिया स्थानांतरणों ने महकमे में हलचल तेज कर दी है। इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे विभिन्न जनपदों की कार्यप्रणाली पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रौथान का स्थानांतरण देहरादून कर दिया गया है, जबकि चंद्रभान की एक बार फिर हरिद्वार में वापसी हुई है।
इसके अलावा किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता के आरोप में हरिद्वार से चमोली भेजे गए इंस्पेक्टर नरेश राठौर का स्थानांतरण अब चमोली से देहरादून कर दिया गया है इसके अलावा कई और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया  है । इन लगातार हो रहे तबादलों को लेकर पुलिस विभाग के भीतर चर्चाओं का दौर जारी है और अधिकारी-कर्मचारी नए दायित्वों को लेकर अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर संबंधित जिलों की पुलिसिंग व्यवस्था पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!