उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

राहत: कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग से संबंध रखने के आरोप में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार दोनों पुलिसकर्मियों को मिली जमानत!

हरिद्वार/देहरादून। कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग से संबंध रखने तथा गैंग के साथ मिलकर संपत्तियों पर कब्जा करने के आरोपों में सितंबर 2025 से जेल में बंद उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल हसन जैदी और शेर सिंह को नैनीताल हाई कोर्ट में मंगलवार को जमानत दे दी है।
गौरतलब है कि पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल के कार्यालय से सम्बद्ध दोनों पुलिस कर्मियों हसन जैदी और शेर सिंह को सितंबर माह में उत्तराखंड एसटीएफ में हरिद्वार के कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग से संबंध रखने तथा अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया था तब से दोनों आरोपी रुड़की उप कारागार में निरुद्ध चले आ रहे थे। हरिद्वार से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों ने नैनीताल हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है जिससे दोनों सिपाहियों का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!