उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

रानीपुर पुलिस का सख़्त एक्शन: रैश ड्राइविंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्यवाही

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार को रैश ड्राइविंग और DRINK AND DRIVE के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को सीज किया।
पुलिस टीम ने सलेमपुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक मॉडिफाइड वलीनो कार (UK 08 BD 5079) को रोका, जिसे चालक नवनीत पुत्र शैलेंद्र, निवासी बहादराबाद जिग-जैग और तेज़ रफ्तार में चला रहा था। जांच में पाया गया कि वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन किया गया था। मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालक का ₹18,000 का चालान काटते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, उक्त चालक के विरुद्ध पूर्व में भी बहादराबाद क्षेत्र से मॉडिफाइड वाहन लाकर शिवालिक नगर की आवासीय कॉलोनियों में रैश ड्राइविंग करने की कई शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं।
इसी क्रम में बीएचईएल मध्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (UK 07 TA 8406) को रोका गया। वाहन चालक कपिल चहल पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम जलालपुर हसना, थाना हेतमपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद चालक को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम में गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया।
पुलिस की सख़्त चेतावनी
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने साफ़ किया कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
की गई कार्रवाई
🚗 वलीनो कार (UK 08 BD 5079) — सीज
🚙 स्विफ्ट डिजायर (UK 07 TA 8406) — सीज
💰 ₹18,000 का चालान
🚔 एक चालक गिरफ्तार
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
आशुतोष राणा — प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
उ0नि0 विकास रावत — चौकी प्रभारी, गैस प्लांट
अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!