हरिद्वार

बहादराबाद में बोर्ड ड्यूटी सूची पर सवाल: 11 शिक्षकों वाले विद्यालय से 12 की ड्यूटी ?

बहादराबाद (हरिद्वार)। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहादराबाद द्वारा उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जारी की गई ड्यूटी सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षकों का आरोप है कि सूची में गंभीर त्रुटियां हैं, जिससे परीक्षा प्रबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ऐसे विद्यालय से 12 शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी दर्शा दी गई है, जहां कुल 11 शिक्षक ही कार्यरत हैं। इस विसंगति से संबंधित विद्यालय में असमंजस की स्थिति बन गई है और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं जैसे संवेदनशील कार्य में ड्यूटी निर्धारण अत्यंत सावधानी और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए था।
आरोप यह भी है कि ड्यूटी सूची कार्यालय में तैनात बाबू संदीप शर्मा द्वारा तैयार की गई। शिक्षकों का कहना है कि यदि सूची में समय रहते संशोधन नहीं किया गया तो विद्यालयों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी भानु शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के चलते कार्यालय में तैनात बाबू संदीप शर्मा द्वारा विद्यालयों से शिक्षकों की सूची मंगवाकर ड्यूटी तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसे शीघ्र ठीक किया जाएगा, ताकि परीक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!