तैयारी:प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक दौरे को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के आवास पर जुटे कार्यकर्ता

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखर वक्ता और पार्टी के मुस्लिम चेहरों में प्रमुख, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स के देहरादून के माजरा स्थित आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। शादाब शम्स ने सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।



