एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

राजनीति:साधुराम चौहान ने कांग्रेस को कहा अलविदा,हरिद्वार ग्रामीण में पार्टी को लगा झटका

पथरी।हरिद्वार ग्रामीण में मजबूत चेहरा माने जाने वाले धारीवाला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बादशाहपुर सहकारी समिति के पूर्व प्रशासक व डायरेक्टर साधुराम चौहान ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी हैं। साधुराम चौहान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के खासमखास मानें जातें थे। साधुराम चौहान के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को काफी बड़ा झटका लगा है और इससे कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में काफी नुक़सान उठाना पड़ सकता हैं। साधुराम चौहान की अपनी चौहान बिरादरी के अलावा अन्य बिरादरी के लोगों में अच्छी खासी पकड़ हैं। वह एक पूर्व केबिनेट मंत्री के संपर्क में हैं और जल्द ही वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक प्रैस वार्ता में साधुराम चौहान ने बताया कि वह अपने आपको काफी दिनों से कांग्रेस में रहते हुए घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की गलत नीतियों से तंग आकर कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं क्षेत्र में एक साल के भीतर काफी लोगों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कई तकड़े झटके लगें हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खेमें से जुड़े धर्मेंद्र चौधरी अम्बुवाला, रमेश चंद बहादुरपुर जट, राजवीर सैनी शाहपुर शीतलाखेड़ा, देशराज सैनी रानीमाजरा, नसीम अंसारी व हनीफ अंसारी पदार्था मुस्तफाबाद, इरशाद अली नसीरपुर कलां, मुकर्रम अंसारी सराय पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए यह सभी नेता मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। प्रैस वार्ता के दौरान मदन सिंह, जगत सिंह, रकम सिंह, मलखान सिंह, सुरेश कुमार, महक सिंह, जगदीश, राजपाल, धीरज सिंह आदि शामिल रहे हैं।
अजब सिंह

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!