उत्तराखंडदेहरादून

पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, किया सनसनीखेज खुलासा

देहरादून। जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र में थानों मार्ग पर मिले युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझा लिया है। मृतक युवती की शिनाख्त नेपाल निवासी के रूप में हुई है तो वहीं युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दून में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस को रायपुर थाना क्षेत्र में थानों मार्ग के पास एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था शुरुआती जांच में सामने आया था कि युवती की हत्या की सिर पर वार कर की गई थी, थाना रायपुर ने 24 घण्टे में युवती की हत्या का खुलासा करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय को गिरफ्तार किया है जोकि इस समय देहरादून में तैनात है।
आरोपी कर्नल पिछले साल सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था जहाँ उसकी पहचान बार डांसर बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल से हुई थी, बार डांसर श्रेया और कर्नल उपाध्याय के बीच अवैध संबंध होने के चलते कर्नल का दून स्थानांतरण होने पर डांसर उसके साथ दून आ गयी थी जोकि अब कर्नल से पत्नी का दर्जा मांग रही थी, आरोपी कर्नल ने युवती की हत्या की साजिश करते हुए युवती को पहले शराब पिलाई फिर लॉन्ग ड्राइव पर रायपुर के थानों मार्ग पर ले गया जहां उसने युवती के सिर पर हथोड़े से ताबड़तोड़ वार कर युवती को मौत के घाट उतार दिया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!