उत्तराखंडहरिद्वार

ज्वालापुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध चाकू के साथ एक आरोपी, अवैध शराब तस्कर व सट्टेबाज समेत दो अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।
जटवाड़ा पुल के पास युवक के पास मिला अवैध चाकू
चेकिंग के दौरान पुलिस ने शिवम भट्ट उर्फ भूमिया पुत्र ज्योति प्रसाद भट्ट निवासी गणेश विहार सीतापुर ज्वालापुर को जटवाड़ा पुल नहर पटरी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 249/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
50 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैलाश पुत्र भवानी प्रसाद निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से माल्टा मार्का के 50 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
सट्टे की खाई-बाड़ी करते पकड़ा गया आरोपी
ज्वालापुर पुलिस ने भारत पुत्र स्व. मोहन निवासी घास मंडी वाल्मीकि बस्ती को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस को उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी और 1480 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई।
न्यायालय के वारंट पर एक वारंटी भी गिरफ्तार
पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर जय कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के मामले में वर्ष 2018 से वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!