उत्तराखंडहरिद्वार

मेयर किरण जैसल ने वार्ड 44 के आनंद विहार में किया सड़क का उद्घाटन!

हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के आनंद विहार में पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा शहर का विकास करने के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास नवनिर्वाचित बोर्ड का लक्ष्य है और निश्चित रूप से इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। क्षेत्र के लोगों की जरूरत के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।इस मौके पर पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि आनंद विहार में बनने वाली इस सड़क के निर्माण को लेकर लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड का चहुंमुखी विकास करना ही उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर मंडी यूनियन हरिद्वार के अध्यक्ष इमरान मंसूरी, वसीम राव, वाजिद अली, इस्तखार अहमद, अखिल कुमार, आरिफ अंसारी, क्षेत्र के सफाई नायक कुसुम पाल, जाफिर अंसारी, शाकिर मंसूरी, रणवीर सैनी, सतीश शर्मा, रिटायर्ड दरोगा अर्जुन लाल आदि मौजूद रहे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!