ऑपरेशन कालनेमी में ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार। प्रदेश में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बेहरूपी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग बाबाओं का भेष बनाकर तंत्र–मंत्र, जादू–टोना और कथित चमत्कार दिखाकर राहगीरों व यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-2 और पुल जटवाड़ा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जब टीम पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे और भीड़ के उग्र होने की आशंका बन रही थी। इसी को देखते हुए सभी व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लेकर धारा 172(2) B.N.S.S. में केस दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर की टीम ने यह कार्रवाई की।
—
गिरफ्तार किए गए 15 बेहरूपी बाबाओं के नाम
1. सेठू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी घोसीपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार
2. सनी पुत्र मेवानाथ, निवासी घोसीपुरा, हरिद्वार
3. पाम्वा पुत्र चरण नाथ, निवासी घोसीपुरा, हरिद्वार
4. पिंटू पुत्र महाजन, निवासी ग्राम सराय, ज्वालापुर, हरिद्वार
5. राम भजन शर्मा पुत्र स्व. जवाहरलाल शर्मा, निवासी लखीमपुर खीरी (उप्र), हाल निवासी दूधियावाला घाट नं.1, भूपतवाला
6. पंकज कुमार कश्यप पुत्र पृथ्वी, निवासी तुसियाना बिसरख दादरी, गौतमबुद्ध नगर (उप्र), हाल निवासी चण्डीघाट, श्यामपुर
7. जसवंत लोधी पुत्र चंद्रिका, निवासी बलदेवपुर चकरा, लखीमपुर खीरी — हाल निवासी मोतीचूर पुल के नीचे
8. रवि महाराज पुत्र मास्टर नाथू सिंह, निवासी किरतपुर, बिजनौर (उप्र), हाल निवासी वाल्मीकि बस्ती, ऋषिकेश
9. राम विलास पुत्र दल्ला, निवासी पीतपुर, थाना रामकोट, सीतापुर (उप्र), हाल निवासी भूपतवाला
10. सदानंद पुत्र रामफल, निवासी जीका नगर कॉलोनी, बिहार — हाल निवासी मोतीचूर
11. शिबू दास पुत्र हरी किशोर गिरी, निवासी झारखंड — हाल निवासी सतीघाट
12. राम गोपाल पुत्र डोरेलाल, निवासी अलीगढ़ — हाल निवासी शंकराचार्य चौक
13. सईद पुत्र शमशेर, निवासी मिश्रीपुर, शाहजहांपुर — हाल निवासी पिरान कलियर
14. हसीन अली पुत्र कटेशर, निवासी मुर्तजानगर, उन्नाव — हाल निवासी पिरान कलियर
15. रघुनंदन कुमार पुत्र मनीलाल, निवासी छत्तीसगढ़ — हाल निवासी भूपतवाला
—
पुलिस टीम
ऑपरेशन में एएसआई प्रताप दत्त शर्मा, कांस्टेबल सतवीर सिंह, रवि कुमार, महावीर पुंडीर, खजान सिंह चौहान, नरेंद्र राणा और संजय राणा शामिल रहे।



