उत्तराखंडहरिद्वार

जनपद में चला महा-सत्यापन अभियान: अब नहीं बच पाएंगे छिपे आपराधिक तत्व, घर-घर पहुंच रही पुलिस टीम

हरिद्वार। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों एवं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।
पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में घर-घर जाकर किरायेदार सत्यापन प्रपत्रों की जांच की जा रही है। साथ ही होटल, ढाबा, गेस्ट हाउस और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जिन स्थानों पर सत्यापन नहीं कराया गया है, वहां संबंधित मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है।
एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना सत्यापन किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर कमरा न दिया जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाने से आपराधिक प्रवृत्ति के लोग चिन्हित होंगे और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
पुलिस का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!