Blog

वेदों का ज्ञान ही भारतीय संस्कृति का ज्ञान: महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद

अवधूत मंडल आश्रम में होगा, स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद-विद्यालय का शुभारंभ

हरिद्वार । श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर हरिद्वार महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज की स्मृति में उनके शिष्य पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज की ओर से स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद-विद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अवधूत मंडल आश्रम में स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद-विद्यालय का शुभारंभ अतिशीघ्र होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में प्रकांड आचार्य के माध्यम से छात्रों को चारों वेदों की शिक्षा दी जायेगी। भारतीय संस्कृति का संपूर्ण ज्ञान वेदों में छिपा हुआ है। वेदों का ज्ञान भारतीय संस्कृति का ज्ञान है। उन्होंने कहा गहन विचार मंथन के उपरांत विद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। जल्द ही तिथि आदि की घोषणा की जायेगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!