ज्वालापुर पुलिस का वार — स्मैक सप्लाई करने वाला तस्कर दबोचा
हरिद्वार,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई ने नशा कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दी है।
इसी क्रम में व०उ०नि० खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अमजद अली पुत्र शौकत अली, निवासी मोहल्ला हज्जाबान, को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.55 ग्राम अवैध स्मैक, स्कूटी एविएटर (UK-08-AU-0281), दो मोबाइल फोन व 300 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद पदार्थ की तस्दीक ड्रग्स डिटेक्शन किट से की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज्वालापुर पर मु.अ.सं. 682/2025, धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
—
बरामदगी
8.55 ग्राम अवैध स्मैक
स्कूटी नं. UK-08-AU-0281
दो मोबाइल फोन
300 रुपये नकद
गिरफ्तार अभियुक्त
अमजद अली पुत्र शौकत अली निवासी मोहल्ला हज्जाबान, ज्वालापुर
पुलिस टीम
1. अ०उ०नि० राकेश सिंह
2. कांस्टेबल 699 दिनेश
3. कांस्टेबल 514 मनोज डोभाल



