हरिद्वार

प्रेमनगर घाट पर मांस बना रहे रोहित कुमार को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित भोजन बनाने से भड़के यात्री, शांति भंग की धाराओं में हुई कार्रवाई

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने प्रेमनगर घाट पर प्रतिबंधित भोजन (मांस) बनाते पकड़े गए युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार यादव पुत्र निरंजन कुमार यादव निवासी पावनधाम हरिद्वार, हाल पता प्रेमनगर पुल ज्वालापुर के रूप में हुई है।

बताया गया कि आरोपी घाट पर मांस बना रहा था, जिससे यात्रियों में रोष फैल गया और शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रोहित को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!