नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अमन को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर कर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ़्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक (काल्पनिक) ने 16 अगस्त 2025 को ज्वालापुर पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि पुत्री बिना बताए घर से कही चली गयी है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए टीमों के गठन कर टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा आस पास क्षेत्र का निरीक्षण कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्रित की गई। जिसके बाद शनिवार शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमन पुत्र सतपाल निवासी बागोवाली थाना नई मंडी मुज़फ्फरनगर को रेगुलेटर पुल से गुरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि आरोपी नाबालिग को लेकर 15 अगस्त को हरिद्वार से मुम्बई के लिए निकला था परंतु व सूरत से वापस लौट आये जिसके बाद 19 अगस्त को आरोपी अमन नाबालिग को हरिद्वार छोड़ कर फरार हो गया।
पुलिस ने मुकदमे में पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।



